पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी राशिद पुत्र साबिर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि आठ जनवरी को शाम पांच बजे कॉलोनी की ही निवासी फूलबी पत्नी सनब्बर के घर दो रिश्तेदार आए थे। उसमे से एक रिश्तेदार सलमान की पतंग कटकर उसके घर पर आ गई थी। जिसकी शिकायत उसने की तो तीनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जिससे उसके सिर में चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने घायल महिला का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.