घर पर धावा बोल रंगदारी की मांग, विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बेगुसराय, अगस्त 31 -- मटिहानी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में रविवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक घर पर धावा बोलकर रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में पीड़ित ने किसी तरह दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी पीड़ित मो.जमील अख्तर (पिता- स्व. अब्दुल समद) ने मटिहानी थाना में दिए आवेदन में बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही औरूज आलम, मो. शमशाद, मो. इफ्तखार, मो. इंतखाब और मो. फैयाज हथियार लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही आरोपितों ने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। जमील अख्तर के अनुसार रंगदारी देने से इनकार करने पर औरूज आलम व मो. शमशाद ने जान से मारने की नीयत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.