घर पर छापा मार बरामद की खैर के गिल्टे, बाइक और साइकिल भी जब्त
रुद्रपुर, मई 22 -- अरशद जावेद, खटीमा किलपुरा रेंज की टीम ने एक घर पर छापा मार खैर प्रकाष्ठ बरामद किया है। घर में खैर तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक और दो साइकिल भी मिली है। वन विभाग किलपुरा आर ओ को मुखबिर से सूचना मिली कि तहसील खटीमा के ग्राम मझोला में एक घर में खैर की लकड़ी रखी है।अभियुक्त काफी समय से खैर की तस्करी में लिप्त है।रेंजर मनोज कुमार पांडे ने वन दरोगा राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित कर देर रात गुरुवार की देर रात भीम सिंह पुत्र राय चंद निवासी ग्राम मझोला के घर छापा मारा।टीम को मौके पर खैर के कई बड़े और छोटे नग बरामद हुए साथ ही खैर की तस्करी में प्रयोग किए जाने वाली दो बाइक और दो साइकिल भी बरामद हुई।अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा।टीम ने खैर प्रकाष्ठ सहित बाइक और साइकिलों को जप्त कर किलपुरा रेंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.