फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर से सटे कुटरा गांव में गुरुवार रात एक महिला के घर पर चढ़कर ईंट पत्थर चलाये गये और फायरिंग की गयी। इससे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। घर का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया गया। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गयी है। आस-पास के लोग भी घटना की वजह से दहशत में हैं। कुटरा गांव निवासी शीला कटियार ने फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को रात में सूचना दी कि वह रात 10 बजे करीब अपने घर में सोने जा रही थी तभी छह लोग घर के दरवाजे पर आ गये और दरवाजा खोलने का दबाव बनाने लगे। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। तीन राउंड फायर किए दो लोगों ने जान से मारने की नियत से तीन राउंड फायर किए। अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से घर का गेट बंद करते समय हमला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.