घर पर चले बुलडोजर, तब करेंगे अस्थि विसर्जन
नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। साकीपुर गांव में एलएलबी के छात्र साजन भाटी की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने प्रदेश सरकार से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांगी है। इसके बाद ही उन्होंने अस्थि विसर्जन करने का ऐलान किया है। उधर, इस मांग को लेकर दादा-दादी ने परी चौक पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर एलएलबी के छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोसियों से घर के बाहर नाली के आसपास पड़े कूड़े को जलाने को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी अभी फरार है। उधर, इस घटना को लेकर परिवार का गुस्सा अभी थम नहीं रहा।
परिवार का अस्थि विसर्जन का निर्णय परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.