गोरखपुर, फरवरी 18 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के अमडीहा निवासी संजय कुमार ने पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय के अनुसार 15 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे पिपरामन्नी निवासी उदय प्रताप, राहुल उर्फ सूरज कुमार और दिलीप कुमार उनके घर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.