घर पर चढ़कर पिटाई में चार पर मुकदमा
बलरामपुर, अप्रैल 14 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सलदीजोत शिवपुर महंथ निवासी राम अनोथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि ग्राम शिवपुर महंथ के मजरे रजघटा निवासी अतवारी, ननके, गोली व अमिरका ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बचाने लगे। भीड़ देखकर बाइक व साइकिल छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि चार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पीटा, दो पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.