घर पर चढ़कर दो महिलाओं समेत तीन को पीटा, चार पर केस
बस्ती, जून 9 -- बस्ती। छावनी पुलिस ने विक्रमजोत बाजार में मामली बात पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में रामभवन निवासी विक्रमजोत ने बताया कि रविवार की देर रात झपसी, पंकज, सूरज, राज निवासी विक्रमजोत थाना छावनी ने उसके घर आए। उसे, उसकी माता कलावती, भाई रमेश, रमेश की पत्नी पूजा को गाली दी और मारपीट किया। मारपीट में काफी चोट आई। माता कलावती और रमेश का अयोध्या स्थित दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चारो के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.