बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने एक पखवारा पहले करमचूरा गांव में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में विनोद चौबे निवासी करमचूरा थाना मुण्डेरवा ने बताया कि वह अपने घर पर था।विपक्षी रमाकांत, रोहित चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी और श्रीकांत निवासी करमचूरा थाना मुंडेरवा उनके घर पर पहुंच गए। अपने लाइसेंसी हथियान व लाठी-डंडे से मारपीट की। जब वह अपना इलाज कराने के लिए परसा चौराहे पर चला गया तो विपक्षी फिर से मेरे घर पर आए। बाइक को लाठी-डंडे से तोड़ दिया। इस दौरान घर से मेरी बेटी निकली तो उसका मोबाइल छीनकर पटक दिया। यह भी धमकी दी कि तुम्हारे पिता को जान से मार देंगे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...