मधेपुरा, अप्रैल 1 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के कवियाही गांव में रविवार रात गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत है। आपसी विवाद में एक युवक ने एक घर के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। कवियाही वार्ड नंबर 14 निवासी पीड़िता हिना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 29 मार्च की रात करीब 9 बजे उनके पति बिरबल यादव का गांव के ही भवेश यादव से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में भवेश यादव रात में उसके घर के पास पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किया। पुलिस ने छानबीन के बाद मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से लोगों म...