पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत वार्ड संख्या 6 में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे लगे पोल से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। टूटे हुए तार का हिस्सा पास के धीरेन्द्र कुमार चौहान और गजेंद्र कुमार चौहान के घर के ऊपर भी गिरा, जिससे घर के पास आग लग गई। घटना के समय घर के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमित शुक्ला को दी। सूचना मिलते ही पावर ग्रिड से बिजली की आपूर्ति बंद करवाई गई। इसके बाद विभाग के तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और तार की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया। ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार घरों के बहुत करीब से होकर गुजरता है, जिससे हर समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.