बेगुसराय, मार्च 22 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सागी पंचायत के वार्ड नंबर-पांच नुरूल्लाहपुर गांव में रविवार की दोपहर एक विशाल बरगद का पेड़ रामविलास महतो, रामू महतो के घर पर गिर गया। इस कारण रामविलास महतो के पक्का का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दिन होने के कारण इस घटना में वहां पर रहने वाले परिवार सहित मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। दिन होने के कारण एक बड़ी अनहोनी से लोग बच गए। मोहन कुमार सहित अनेक लोगों ने बताया कि लगभग एक सौ वर्ष पुराने इस पेड़ का जड़ कई वर्षों पूर्व से खोखला हो गया था। ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन को आवेदन देकर पेड़ को सुरक्षित हटवाने की मांग की गई थी लेकिन प्रशासनिक स्तर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.