घर पर गिरा पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे लोग
बस्ती, मई 9 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के चौबाह गांव में पीपल का पेड़ अचानक आनंद सिंघानिया के मकान पर गिर पड़ा। हादसे में मकान का पक्का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखा लाखों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खराब मौसम और तेज हवा के कारण जर्जर हो चुका पेड़ अचानक मकान पर आ गिरा। पेड़ के भारी वजन से छत और दीवारें क्षणभर में धराशायी हो गईं। ग्रामीणों ने मलबे से सामान निकालने में परिवार की मदद की। घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.