घर पर गिरा जर्जर खम्भा, नपं ने लाइट हटाकर पल्ला झाड़ा
लखनऊ, अप्रैल 5 -- मोहनलालगंज, संवाददाता।नगर पंचायत मोहनलालगंज के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मऊ कस्बे में बड़ी मस्जिद के पास जर्जर लोहे के खम्भे से कभी भी हादसा हो सकता है। जर्जर खम्भा एक व्यक्ति के घर पर जाकर लटक गया। मकान मालिक ने नगर पंचायत में ईओ से शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समाधान करने के बजाए मौके पर पहुंचे कर्मचारी केवल उस खम्भे में लगी नगर पंचायत की लाइट खोल ले गए। पीड़ित ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से गुहार लगाई है।मऊ कस्बे में रहने वाले रशीद अली ने समाधान दिवस में बताया कि उनके घर के बगल में हाईमास्ट लाइट लगी हुई है। उसी खम्भे में आसपास के जाने वाले आठ-दस घरों को जाने वाले बिजली के केबल भी बंधे हैं। उसी खम्भे में नगर पंचायत ने अपनी लाइट भी बांध रखी थी। कुछ दिन पहले जर्जर खम्भा लटक कर उसके घर पर आकर टिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.