लखनऊ, मार्च 5 -- टोल प्लाजा पर लगे कैमरे गलत टोल काट रहे हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया। जहां लखनऊ के माल के ग्राम नारायणपुर में कार खड़ी रही और कार नंबर यूपी 32 क्यूई 3715 का टोल अमेठी जिले के सुलतानपुर-रायबरेली रोड स्थिति एंधी टोल प्लाजा पर 75 रुपये कट गया। कार मालिक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पांच मार्च की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब एक मैसेज आया। जहां मेरी कार नंबर से एंधी टोल प्लाजा पर 75 रुपये कट गए। अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में स्थित एंधी टोल प्लाजा एनएचएआई के नियंत्रण में आता हैं। इस टोल की शुरूआत दिसंबर 2019 में हुई थी। पीड़ित कार मालिक ने कहा कि टोल संचालित करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एनएचएआई में शिकायत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...