पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- पिथौरागढ़। जनपद के आठगांव शिलिंग निवासी एक युवक को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 37 वर्षीय मनोज जोशी अपने घर के आस पास कुछ काम कर रहे थे। तभी एकाएक कही से आकर सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। यहां मरीज का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, फिलहाल मरीज की तबीयत खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.