नोएडा, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र के भीम की मढैया गांव में घर के बंटवारे पर कोर्ट का आदेश होने पर कब्जे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने ही कब्जे के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक भीम की मढैया गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच घर के बंटवारे को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था। जिला न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पीड़ित पक्ष मकान पर कब्जा लेने लगा। इसी बीच दूसरे पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर कासना कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया, अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.