मधेपुरा, मार्च 9 -- ग्वालपाड़ा। थाना क्षेत्र के शाहपुर फुलवरिया वार्ड 13 की एक महिला ने अपने दियाद पर बेवजह गाली- गलोज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण जयनाथ मंडल की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर फरीकैन अमरेन मंडल सहित उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना गत मंगलवार की बताई गई है। बताया गया है कि सुबह के वक्त वे सभी आरोपी लाठी - डंडा लेकर उसके घर पर पहुंच गए।गाली- गलोज करते हुए वे लोग मारपीट करने लगे। उसे बचाने आई उसकी बेटी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि आरोपी आएदिन उन लोगों के साथ गाली- गलोज और मारपीट करता है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.