नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बुजुर्ग ने महिला समेत दो लोगों पर घर पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-56 निवासी बुजुर्ग महिला ने योगेश कुमारी ने अदालत को बताया कि वह पति महेंद्र सिंह के साथ रहती हैं। दोनों 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। 21 अक्तूबर को दीपावली के मौके पर सेक्टर-56 स्थित घर पर पहुंचीं। वहां देखा कि अलीगढ़ के मंजूरगढ़ी निवासी निधि उर्फ नीरज कुमार अपने पुरुष मित्र ग्रेटर नोएडा के अल्फा-दो स्थित इराना सोसाइटी निवासी महेश कुमार, भाई रोहन और गजेंद्र के साथ जबरन घर पर कब्जा कर लिया। पीड़िता का कहना है कि अवैध कब्जे के संबंध में पूर्व में सेक्टर-58 थाने पर एफआईआर दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.