घर पर अपराधियों ने की फायरिंग
बगहा, मई 16 -- बेतिया, एक संवाददाता। मनुआपुल थाने के गुरुवलिया चौक स्थित घर पर अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। इससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद एक बाइक पर सवार होकर आये अपराधी भाग निकले। सूचना पर प्रभारी एसडीपीओ अतनुदत्ता घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य व सैंपल इकट्ठा किये। प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवलिया स्थित लव मिश्रा के घर स्थित घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये गये है। उसके घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फायरिंग की मंशा फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी? यह रंगदारी, पुरानी रंजिश या इलाके में दहशत फैलाने को लेकर हो सकता है। लव मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.