सीतापुर, मई 2 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर पर ट्यूशन पढ़ाने आए एक शिक्षक ने माता-पिता की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए मात्र सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के अनुसार शहर कोतवाली निवासी शिक्षक संतोष श्रीवास्तव उनकी सात वर्षीय बेटी और दो बेटों को घर पर पढ़ाने आता था। शुक्रवार शाम को भी वह बच्चों को पढ़ाने आया था। उसी दौरान पीड़िता के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाहर गए थे और घर में तीनों बच्चे अकेले थे।आरोपी संतोष ने इसी मौके का फायदा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.