बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के रेहरा बाज़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मानापार बहेरिया में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। मकान निर्माण के दौरान हुए इस विवाद में दबंग पड़ोसियों ने महिला को ईंटों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मानापार बहेरिया के मजरे पूरे पतली निवासी जावित्री देवी पत्नी रामचंद्र ने मंगलवार को बताया कि सुबह करीब नौ बजे अपने पुश्तैनी मकान का निर्माण कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन लोग वहां पहुंच गए और काम रोकने का दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला, चार पर केस देखते ही देखते व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.