घर नहीं पहुंची कॉलेज गई छात्रा, अपहरण का मुकदमा
देवरिया, मई 13 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए अंतिम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। छात्रा रोज की तरह घर से पास के डिग्री कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने छात्रा के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर परिजन तरकुलवा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.