सीतामढ़ी, जून 7 -- पिपराही,एसं। प्रखंड मुख्यालय में मुख्य सङक किनारे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण खाली कराने के लिए बने घर को तोङकर हटा दिया गया। इसी घर को तोङे जाने के विरोध में हैदर अली रंगरेज ने पूरे परिवार के साथ शनिवार से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में धरना पर बैठ गए। भाकपा नेता तथा बेघर हुए हैदर अली रंगरेज का कहना है कि भूमि को लेकर मामला व्यवहार न्यायालय में लंबित है। बावजूद एसडीओ के आदेश पर 30 मई को घर पर नोटिस लगा दिया गया। 31 मई को घर को तोड़ दिया गया। बीडीओ आदित्य सौरभ ने कहा कि न्यायालय तथा एसडीओ के आदेश पर अतिक्रमण खाली कराया गया है। यह भी पढ़ें- गरीबों के घर पर बुलडोजर चलना बंद करे सरकार : भाकपा उनके समर्थन में धरना में कामरेड जगनारायण साह, रामनरेशकुमार सच्चिदानंद सिंह, वशिष्ठ राउत,सुधीर कुमार सिंह, राजकुमार पासवान आदि शामिल थ...