पूर्णिया, फरवरी 7 -- धमदाहा, एक संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र में घर तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने एसडीपीओ धमदाहा को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रुद्र नारायण मंडल के पुत्र मदन कुमार मंडल ने बताया कि 31 जनवरी की रात वे शादी समारोह में गए थे। लौटने पर देखा कि उनकी जमीन पर बना घर तोड़कर हटा दिया गया था। बिजली मीटर और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त पाए गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मोहनपुर के एक दर्जन से अधिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी कहा कि घटना से पहले जान से मारने और घर उखाड़ ले जाने की धमकी दी गई थी। मदन मंडल का कहना है कि आवेदन देने के बाद भी मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई जिससे वे परेशान होकर एसपी पूर्णिया और एसडीपीओ धमदाहा से गुहार लगाए हैं। धमदाहा सीडीपीओ संदीप गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.