घर तक पहुंच शिकायतें सुनना और निष्पादन ही शिविर का उद्देश्य : प्रभारी सचिव
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लोगों की शिकायतों को उनके घर के पास पहुंच कर सुनना और उनका निष्पादन करना ही सरकार की ओर से आयोजित सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। इसमें मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन बेहतर काम कर रहा है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जिला के प्रभारी सचिव सह जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने मुशहरी और बोचहां प्रखंडों में लगे शिविरों का निरीक्षण करने के बाद यें बातें कही।प्रभारी सचिव ने मुशहरी और बोचहां प्रखंडों के बड़ा जगरनाथ, नरकटिया तथा बोचहा प्रखंड परिसर में आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर प्राप्त आवेदन, निष्पादन की गुणवत्ता, पंजी संधारण तथा लाभुकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- घर तक पहुंच शिकायतें सुनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.