घर ढलाई के दौरान हुए हादसे में महिला मजदूर की मौत
रांची, मई 14 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर बस्ती में गुरुवार शाम घर ढलाई के दौरान हुए हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतका की पहचान हेसल घुघरी गांव निवासी 30 वर्षीय अनिता उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि मांडर बस्ती स्थित एक निर्माणाधीन मकान में लिंटल ढलाई हो रहा था। इसी दौरान अनिता उरांव सिर पर सीमेंट लेकर घर के अंदर से बाहर निकल रही थी। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और सिर पर रखा सीमेंट उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोगों ने उसे तुरंत मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। परिजन उसे रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका के पति का नाम बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.