हापुड़, फरवरी 14 -- थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव साबदीपुर में घर जा रहे व्यक्ति पर ईंट मारकर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव साबदीपुर निवासी नीरज सिंह ने बताया कि वह 11 फरवरी की रात को अपने घर जा रहा था। जैसे ही घर के पास पहुंचा तो रास्ते में दिपांशु खड़ा मिला और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईंट उठाकर हमला कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दिपांशु को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.