प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटरा इंद्रकुंवर निवासी अमित सिंह उर्फ बच्चा छह मार्च की रात करीब नौ बजे शहर से घर जा रहा था। पीबीपीजी कॉलेज के पास कुछ लोगों ने उसे रोका और मारपीट कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित ने खूंटाघाट महकनी के विकास सरोज, शालू माली और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...