गाजीपुर, मई 14 -- खानपुर (गाजीरपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के मकरसन गांव निवासी युवक पर मंगलवार देर रात बाइक सवार कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम मकरसन निवासी 25 वर्षीय सूरज राजभर पुत्र रामभरत राजभर मंगलवार की रात अपने करहट स्थित घर पर पत्नी और बच्चों के साथ सोने के लिए गए थे। परिजनों के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे 5-6 अज्ञात लोगों ने घर के दरवाजे के बाहर सूरज राजभर को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल सूरज को इलाज के लिए चंदवक, जौनपुर ले ग...