घर जा रहे युवक को रास्ते में पीटा, केस दर्ज
रामपुर, मई 2 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी बादल कोरी ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह बीस अप्रैल को धमोरा की बाजार में पकोड़ी खाने के लिए गया था। पकोड़ी लेने के बाद वह उनको खाते हुए जाने लगा तो रास्ते में शिवम गुप्ता ने रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर डंडों से मारा। शोर मचाने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देकर फरार हो गया।मारपीट में घायल होने के बाद पीड़ित को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिसके बाद शुक्रवार को पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.