गंगापार, मार्च 10 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अभई पुर निवासी संजय कुमार पुत्र संतलाल बहरिया से अपने घर सोमवार की देर शाम जा रहा था। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा गांव के ही तारा देवी, भोला कुमार, दीपक कुमार, दीपचंद के द्वारा उसे पकड़ लिया।उस पर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। संजय के तहरीर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...