घर जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुए फरार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- पृथ्वीगंज बाज़ार से घर जा रहे साइकिल सवार का मोबाइल बाइक से आए युवक लेकर भाग निकले। पीड़ित ने एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। क्षेत्र के धानगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी रूपेश पाल पुत्र राम शिरोमणि पाल का आरोप है कि वह शुक्रवार शाम पृथ्वीगंज बाज़ार से अपने घर साइकिल से जा रहा था। रात लगभग आठ बजे जब वह बाजार के ही पेंट की दुकान के सामने पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल से तीन युवक आए। उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और वहां से भाग निकले। उसने चिल्लाते हुए उनका पीछा किया। लेकिन, वह रुके नहीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनुभव पांडे निवासी रामपुर खागल व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.