प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवरा थाना क्षेत्र के तीवीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्नू दुबे दयालगंज बाजार में किराने की दुकान चलाते थे। रविवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। बनरही बाग बड़े हनुमान के मंदिर के सामने गांव के मोड़ पर आसपुर देवसरा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह साइकिल सहित सड़क के किनारे गड्ढे में चले गए और जख्मी हो गए। किसानों ने देखा तो वे मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। उन्हें पट्टी सीएचसी ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.