बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता नरैनी थाना क्षेत्र के भांवरपुर गांव में घर जा रहे दलित को रास्ते में रोककर दबंग पिता-पुत्र ने लाठी से जमकर पीटा। गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र नत्थू अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 23 फरवरी की रात आठ बजे हनुमंतपुर से वह घर लौट रहा था। गांव में बरगद के पेड़ के पास गांव के ही दाताराम ने रोककर गालियां दीं। विरोध किया तो मारपीट व गाली-गलौज की। दातातराम का बेटा फूलचंद्र भी लाठी लेकर आया उसे पीटा। जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी दी। सीओ के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...