बदायूं, मार्च 9 -- घर जा रहे युवती को गांव के ही चार लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया। बाल पकड़ कर खींचे जिससे वह जख्मी हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इलाके के गांव चोसिंगा निवासी शिवराज सिंह की 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी कछला आवास पर अपने घर जा रही थी तभी गांव के ही अनिल कुमार पुत्र भरत सिंह मोर सिंह पुत्र भरत सिंह अवनीश पुत्र श्री कृष्णा तुलसीराम पुत्र बदन सिंह ने पहले धक्का मार कर गिरा दिया। इसके बाद में बाल पकड़ कर खींचकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल युवती का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराकर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.