घर जा रही बहनों से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
बरेली, अप्रैल 2 -- मेला देखकर घर लौट रही दो सगी बहनों के साथ गांव के ही युवकों ने की छेड़छाड़ की। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उनसे गाली गलौज की। उनके परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने के लिए गए तो उन्होंने उनसे मारपीट की। घटना की रिपोर्ट थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गई है। थाना हाफिजगंज के एक गांव में रहने वाली दो सगी बहनें 29 मार्च की रात में मेला देखकर घर वापस आ रही थी, रास्ते में गांव के ही युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह उनसे गाली गलौज करने लगे। घर आकर उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब उनके भाई उन्हें साथ लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने गये तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट मुकेश, रोहित, ओमाशंकर, ज्ञानप्रकाश, होरीलाल, यशपाल के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.