प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एसआई भर्ती परीक्षा के बाद कानपुर सहित कई जिलों से आए परीक्षार्थियों की भीड़ शाम को रोडवेज डिपो से लेकर जंक्शन तक नजर आई। शाम को डिपो से प्रयागराज रूट के लिए पांच मिनट के अंतराल पर ही निगम की बसों को रवाना किया गया। रोडवेज निगम ने प्रयागराज, अयोध्या रूट के लिए नियमित के साथ ही स्पेशल बसों का संचालन किया। प्रयागराज रूट पर यात्रियों की भीड़ को देख 27 नियमित बसों के अलावा 15 स्पेशल बस चलाई। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचे परीक्षार्थी मेला स्पेशल, सरयू एक्सप्रेस, तुलसी सुपरफास्ट, लखनऊ पैसेंजर पर सवार हुए। प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो पर शाम को करीब एक घंटे तक यात्रियों की भीड़ नजर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.