घर जाने की जिद की तो प्रेमी ने की थी गला घोंटकर हत्या
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- ईसानगर थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन,पर्स और पर्स में रखे शैक्षिक दस्तावेज बरामद किए हैं। ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस अपने मुखबिर तन्त्र के साथ सर्विलांस सेल की मदद से मामले की विवेचना कर रही थी। इसी बीच यह सामने आया कि मृतका के मोबाइल से उसके गांव में रहने वाले सुनील पुत्र चन्द्रिका से फोन पर काफी बात होती थी। जनवरी से घटना वाले दिन तक दोनों ने एक दूसरे से 5500 से ज्यादा बार बात की। सर्विलांस के जरिए इस बात की पुष्टि हुई कि घटना वाले दिन सोमवार को दोनों एक साथ रहे। शक होने पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।पुलिस के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.