घर जाकर टीबी के मरीजों दवा देने की तैयारी, एनजीओ को सौंपी जिम्मेदारी
फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस) टीबी मरीजों को घर पर ही नियमित रूप से दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने जीव दया फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। संस्था यह सुनिश्चित करेगी कि एमडीआर टीबी का मरीज नियमित रूप से दवा ले रहा है। संस्था के स्वयंसेवी मरीज के घर जाकर उसकी मौजूदगी में दवा खिलाएंगे। बता दें कि एमडीआर टीबी के मरीजों पर सामान्य टीबी की दवाओं का प्रभाव नहीं होता है। ऐसे मरीजों की बीमारी गंभीर श्रेणी में पहुंच जाती है। इससे मरीज के जीवन को खतरा रहता है। साथ ही, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों में भी टीबी संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। यह ऐसे कई मरीज होते हैं, जो सामान्य टीबी के उपचार के दौरान खुद को स्वस्थ समझकर बीच में ही दवा लेना छोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.