अयोध्या, अप्रैल 20 -- जाना बाजार। बेनीपुर में दलितों के घर जलने के मामले में आरोपितों के पक्ष में समाजसेवी उपेंद्र दूबे झिंगुरी मंगलवार को चार बजे गांव जाएंगे। थाना क्षेत्र हैदरगंज निवासी युवा समाजसेवी उपेंद्र दुबे ने बताया कि बेनीपुर गांव में हुई हुई आगजनी के मामले को लेकर नौ ब्राह्मण परिवार के ऊपर एससी-एसटी सहित गंभीर मुकदमे बगैर जांच के ही दर्ज कर दिए गए हैं। बगैर किसी न्यायिक आदेश के जमीनों को भी कब्जा कराते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मुकदमे को वापस करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों के साथ मंगलवार को न्याय पंचायत में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद के समर्थन में आया ब्राह्मण समाज, महंत पर कार्रवाई की मांग ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.