उरई, मार्च 13 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड के पास एक सात वर्षीय बच्ची के साथ रिक्शा चालक ने घर छोड़ने के बहाने बच्ची के साथ हैवानियत की। हालांकि बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बच्ची के पिता ने बताया वह मूलरूप से एक गांव का रहने वाला है और उरई में किराए के मकान में रहता है। इन दिनों गांव के खेत में मटर की फसल की कटाई हो रही है। साथ ही दोनों बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इसलिए 11 मार्च को वह पत्नी के साथ गांव चले गए थे और बच्चों से कहा था कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वह नानी के घर चले जाएं। पिता ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बच्चे नानी के घर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं था, जिससे वह बाहर खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.