देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती के साथ घर घुसकर छेड़खानी, मारपीट और लूटपाट की गयी है। पीड़िता ने मोहनपुर थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में 19 वर्षीया युवती ने जिक्र किया है कि 7 मार्च 2026 को दिन में करीब 12 बजे घर में अकेली थी। उसी दौरान सिरसा नुनूथर गांव निवासी यशवंत कुमार सिंह घर घुस गया। उसके पिता के बारे में पूछने लगा। पीड़िता ने बताया कि घर में कोई नहीं है और सभी बाहर गए हुए हैं। उसी दौरान यशवंत ने गलत नीयत से पकड़ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोप है कि उसी दौरान छोटू कुमार सिंह, तीरो सिंह, देवंती देवी तथा यशवंत कुमार सिंह की पत्नी भी लाठी-डंडे लेकर घर घुस गए। सभी ने गाली-ग्लौज करते हुए उसके साथ मारप...