देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र के सिमराडीह गांव में एक महिला के घर घुसकर मारपीट और लूटपाट की गयी है। मामले में पीड़िता कमला देवी की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज शिकायत के अनुसार सिमराडीह निवासी कमला देवी पति स्व. लोकल सिंह ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर में अकेली थी। उसी दौरान रामाकांत राउत, नुनेश्वर राउत, सरिता कुमारी, देवंती देवी और शिव कुमार राउत घर में गाली-ग्लौज करते हुए घुस आए और मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान सरिता कुमारी और देवंती देवी ने जमीन पर पटककर दबा दिया। उसी बीच रामाकांत राउत, नुनेश्वर राउत और शिवकुमार राउत ने घर में रखे बक्से के ताले तोड़कर 50 हजार रुपए नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.