देवघर, अप्रैल 18 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष के मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने इलाज कराने के बाद थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना 15 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दिवाकर चौरसिया, पिता स्व. लक्ष्मण मोदी के आवेदन पर यह कार्रवाई की गयी है। आवेदन के अनुसार, दिवाकर चौरसिया उस समय अपने घर में मौजूद थे, तभी गांव के ही शंभू चौरसिया, पिंकू चौरसिया, राम मोदी, तारा देवी, सीमा देवी और मोनी देवी सहित कई लोग उनके घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में हिंसक झड़प, दंपति पर हमला, प्राथमिकी आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-ग्लौज करते हुए घर घुसकर हमला किया। पीड़ित के अनुसार, पिंकू चौरसिया ने पकड़ लिया, जबकि शंभ...