देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में कई लोग एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी के साथ विरोध करने पर मारपीट व लूटपाट की गयी। पीड़िता के पति ने थाना में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिक्र है कि 26 फरवरी 2026 सुबह करीब 10 बजे ठाढ़ीदुलमपुर निवासी आरोपी मो. तबरेज शेख, मो. परवेज शेख, मो. अबिद शेख अपने साथी जुल्फीकार अली के साथ महिला के घर पहुंचा। बिना आवाज दिए सभी घर घुस गए। अकेली महिला को देख आरोपियों ने महिला से छेड़खानी करने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। मामले की जानकारी पति को होने पर बीच-बचाव करने पहुंचने पर आरोपियों ने पति के साथ मारपीट कर पैर तोड़ दिया। उसी दौरान आरोपियों ने महिला के घर से कई सामान भी लूटकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...