घर-घर होगी बीपी, शुगर व कैंसर की स्क्रीनिंग, समय पर मिलेगा इलाज
बांका, सितम्बर 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की समय पर पहचान और उपचार को लेकर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल "जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार" कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य लोगों को घर और समुदाय के नजदीक ही गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, प्रारंभिक पहचान, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। वहीं कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह, ओरल कैंसर और स्तन कैंसर समेत अन्य प्रमुख गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही जांच के दौरान बीमारी के संदिग्ध लक्षण मिलने पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जरूरत पड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.