कटिहार, जून 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता नगर निगम कटिहार ने शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) रूल्स-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, सभी वार्ड पार्षद, निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस: सप्ताह भर चलेगा स्वच्छता अभियान,आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियांबैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा नए नियमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना था। स्वच्छता पदाधिकारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि एसडब्ल्यूएम रूल्स-2026 के तहत प्रत्येक घर, दुकान और संस्थ...