घर-घर होगा कचरा उठाव, देना होगा 30 रुपये शुल्क : उरांव
चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय सभागार में सोमवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में हुई। गर्मी और बरसात को देखते हुए शहर में संभावित समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी वार्ड में नगर परिषद की ओर से डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। व्यापारी प्रतिष्ठानों और मॉल में बड़े आकार के डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि कचरा खुले में न फेंका जाए। घर-घर से कचरा उठाव के लिए प्रतिमाह 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए निर्धारित चार्ट के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। बैठक के दौरान अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए शहरी क्षेत्र में मौजूद खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.