वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्याीलय संवाददाता। जनपद में संचारी रोगों (डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि मच्छरजनित बीमारियों) पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। वहीं 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाएगी और ऐसे रोगों से पीड़ितों को चिह्नित करेगी। अभियान के सफल संचालन के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने अभियान में सभी विभागों के समन्वय की बात कही। उन्होंने पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग को साफ-सफाई, लार्वी साइडल स्प्रे, फॉगिंग कराने का निर्देश दिया। इंडिया मार्क-2 के खराब हैंडपंपों की मरम्मत, नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं मार्गों के खरपतवार और झाड़ियों की कटाई-...